देवघर, मार्च 7 -- मारगोमुंडा। मारगोमुंडा-नोनियाद मुख्य सड़क पर नोनियाद गढ़ के पास एक गिट्टी लदा हाइवा ने बाइक सवार मासूम को कुचल दिया, बच्चे का शव सड़क पर ही क्षत-विक्षत हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार शाम मारगोमुंडा-नोनियाद अर्द्धनिर्मित मुख्य सड़क पर नोनियाद गढ़ निवासी धीरेंद्र सिंह अपने पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बाइक से नोनियाद की ओर से अपने घर लौट रहा था। उसी बीच मारगोमुंडा की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे गिट्टी लदा दस चक्का हाइवा ने बाइक में सामने से जोरदार टक्टर मार दिया, जिससे बाइक सवार बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और हाईवा ने बच्चा को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक चालक पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक हाईवा घटनास्थल पर ही खड़ा छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मारगोमुंडा-नोनियाद...