रिषिकेष, जून 4 -- डोईवाला के मारखमग्रांट में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से आने वाले बरसाती नाले के पानी से क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते गढ़वाली कॉलोनी वार्ड नंबर-4 मारखमग्रांट बुल्लावाला के 50 घरों से अधिक को जाने वाले मार्ग पर जलजमाव हो गया है। यहां राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से आ रहा बरसाती नाले का पानी सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवाासी गुणानंद बिजल्वाण ने कहा कि इस वर्ष भी पहली ही बारिश में कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.