बागपत, मई 25 -- कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में मायोपिया जागरूकता सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बच्चों में बढ़ती मायोपिया यानि निकट दृष्टि दोष की समस्या पर चिंता जताई। अभिभावकों से आहवान किया कि वे बच्चों को स्क्रीन की दुनिया से निकालकर प्रकृति और हरियाली से जोड़ें। संगोष्ठी में अस्पताल की सीईओ डा. रूमा गुप्ता ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि डिजिटल युग में जहां बच्चों को तकनीक से जोड़ा जा रहा है, वहीं यह उनकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। बताया कि मायोपिया एक आम दृष्टि दोष है जिसमें पास की चीजें तो साफ दिखती हैं, लेकिन दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं। यह समस्या खास तौर पर बच्चों और किशोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.