धनबाद, अक्टूबर 1 -- झरिया, वरीय संवाददाता। विजयादशमी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से मंगलवार को सिंदूर खेला फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का विषय विजयादशमी - शक्ति और परंपरा का उत्सव रखा गया है। जिसमें प्रतिभागियों को अपने फोटोग्राफ्स के माध्यम से मां दुर्गा की भक्ति और पारंपरिक सिंदूर खेला की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करनी है। कार्यक्रम संयोजक पूनम भुसानिया ने बताया कि नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य समाज में शक्ति, उत्साह और परंपरा के महत्व को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं। बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में टॉप 3 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.