धनबाद, जनवरी 4 -- झरिया, प्रतिनिधि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 20 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष यह स्थापना दिवस मायुमंच झरिया शाखा के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। कारण कि इसी वर्ष झरिया शाखा ने अपना रूबी जयंती (40 वर्ष)उत्सव मना रही है। इस अवसर पर सेवा एवं उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए मायुमंच झरिया शाखा युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा के तहत 16 जनवरी से तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करने जा रहा है। उक्त बातें शनिवार को झरिया हेटलीबांध स्थित मंच कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान शिविर को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिल सके। इसको लेकर प्रचार प्रसार हेतू एक पोस्ट जारी किया गया। उक्त सेवा शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के...