अल्मोड़ा, जून 25 -- जीआईसी खेल मैदान में कुमाऊं महोत्सव जारी है। मंगलवार रात महोत्सव की स्टार नाइट में लोक गायिका माया उपाध्याय ने रंग जमाया। इसके अलावा नृत्य व अन्य कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। श्री राम सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा समिति की ओर से हुए कुमाऊं महोत्सव में मंगलवार रात भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। महोत्सव में स्टार नाइट में लोक गायिका माया उपाध्याय प्रस्तुति देने के लिए पहुंची। उनकी ओर से नेल पॉलिश, छोरी लछीमा,माया लागी, आख्यो मैं सुरंम जैसे गीतों का गायन किया गया। उनके गीतों पर दर्शक खूब झूमे। वहीं, महोत्सव में रूद्रवंशी बिष्ट की ओर से आर्टिस्टिक योग की प्रस्तुति दी गई। दिशा अकादमी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों ने उनकी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजाई। वहीं, महोत्सव में लगे झूलों आदि का भी बच्चों ने...