लखनऊ, अक्टूबर 9 -- बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि मायावती को पिछले कई साल से कांशीराम की याद नहीं आई थी। अब जब बिहार चुनाव नजदीक हैं तो भाजपा के कहने पर कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली करके दलितों को गुमराह कर रही हैं। वह बस उनके वोट लेना चाहती हैं। रैली से यह साबित हो गया है कि मायावती भाजपा की असली सदस्य हैं और आरएसएस की सहायिका हैं। अजय राय ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और शोषितों की आवाज बनकर जीवनभर संघर्ष किया। बसपा उनके मिशन से दूर है। राहुल गांधी कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा कर रहे हैं। वह दलितों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांशीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.