लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने उड़ीसा में दलित युवक की बाल काटने और नाले का गंदा पानी पिलाने के लिए मजबूर करने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि उड़ीसा के गंजाम जिले में कुछ जातिवादी संगठनों द्वारा दो दलित युवकों के हाथ-पैर बांध कर उनकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने कहा है कि इन युवकों के आधे सिर के बाल काटना, घुटनों पर चलने, नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर करना यह घोर अमानवीय कृत्य हैं। उड़ीसा के साथ केंद्र सरकार इस घटना का संज्ञान लेकर सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.