हरिद्वार, फरवरी 9 -- बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के मन में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से मायापुर के डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में यज्ञ कराया गया। इस दौरान कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की सफलता की कामना की गई। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर विदा भी किया गया। वानप्रस्थ आश्रम आर्यनगर से पधारे स्वामी तेजस मुनि ने बताया कि यह यज्ञ प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा के अनुरोध पर किया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। इसके बाद पंडित राज बल शर्मा वैदिक न्यास की आर्य संस्कृति एवं साहित्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। प्रभात मुनि ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 8 की सिमरन सैनी प्रथम, कक्षा 7 की गौरी द्वितीय और कक्षा 8 की खुशी वर्मा एवं कक्षा 6 की आस्था संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। विजेताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.