प्रयागराज, मई 28 -- यूपी में प्रयागराज के मांडा में एक पति ने अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद न केवल दूसरी शादी कर ली बल्की उसके वापस आते ही अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा और घर से भगा दिया। महिला को पति के दूसरी शादी करने की जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। महिला एक माह बादमायके से लौटी थी। ससुराल पहुंची विवाहिता को सौतन का सामना करना पड़ा। पति भी सौतन के साथ उससे मारपीट करने लगा। मामले में पीड़िता ने आरोपी पति, सौतन व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेदौली भींस गांव निवासिनी अनीता देवी पत्नी लाल बहादुर ने थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी 27 मई 2022 को नीबी गहरवार निवासी सुनील कुमार से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.