प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ पति की पिटाई से विवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में उसके दोनों बेटों को भी अपने घर ले गए। जगदीशगढ़ गांव निवासी राजकुमार ने शुक्रवार रात शराब के नशे में 28 वर्षीय पत्नी प्रीति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ही पति फरार हो गया था। दिलीपपुर एसओ शत्रुघ्न वर्मा ने शनिवार को प्रयागराज जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव प्रीति के पिता लालता प्रसाद को सौंप दिया। देर शाम मायके वालों ने प्रीति का प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को मृतका के पिता लालता प्रसाद ने आरोपी पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.