प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- शादी के बाद ससुराल से बात बिगड़ने के बाद काफी समय से विवाहिता मायके में रह रही थी। शुक्रवार को दोपहर में घर से घास काटने के लिए निकली थी। गांव से कुछ दूरी पर उसका दुपट्टे से लटकता शव देखा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्माहत्या मान रही है। लीलापुर थाने के डिहवा (अजगरा) निवासी रामदयाल वर्मा की बेटी 35 वर्षीय माधुरी शुक्रवार दोपहर में घर से घास काटने के लिए खेत गई थी। कुछ देर बाद गांव से करीब आठ सौ मीटर दूर रामपुर गांव के पास कटहल के पेड़ में दुपट्टे से लटकता माधुरी का शव देखा गया। गांव के लोगों ने देखा तो भीड़ जुड़ने लगी। परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधुरी की शाद...