मऊ, अगस्त 5 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव देवदह में मायके में आई एक महिला को सोमवार की मध्य रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे विषैले सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गम्भीर होने पर दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गइ। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देवदह (पश्चिम टोला) निवासी मोहन चौहान की पुत्री 27 वर्षीय दिव्या चौहान पत्नी अभिमन्यु चौहान शुक्रवार को अपने ससुराल नुरूल्लाहपुर थाना मधुवन से अपने मायके आई थी। सोमवार की रात्रि में खाना खाकर छत पर बने कटरेन शेड के कमरे में चौकी पर सोई हुई थी। छत से सटे बांस के सहारे छत पर एक विषैला सांप आ गया और उसके हाथ में काट लिया था। कुछ काटने का आभास हुआ तो परिजनो को बताई तो आनन-फानन में परिजन पहसा स्थित एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.