मेरठ, नवम्बर 22 -- सरधना। दहेज उत्पीड़न के चलते अपने मायके में रह रही एक विवाहिता को उसके पति व ससुराल वालों ने शुक्रवार को मायके में ही आकर पीटा। इस दौरान गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। राखी पुत्री राजकुमार ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व रुहासा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। पति से विवाद के चलते वह पिछले डेढ़ वर्ष से वह अपने मायके में ही रह रही है। इस बीच एक बार समझौता भी हुआ, लेकिन उसके बाद भी उसे परेशान किया गया। आरोप है कि जेठ के साथ रिश्ता बनाने का उसपर दबाव दिया गया। शुक्रवार को वह मायके में ही थी ससुराल वालों ने यहां आकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती...