कन्नौज, जनवरी 28 -- ठठिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति, सास और गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पीड़ित मां ने थानाध्यक्ष ठठिया को शिकायती पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बिहार प्रदेश के जिला कटवारा गांव निवासी लीला देवी पत्नी भोला विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री बेबी देवी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाना ठठिया क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी कमलेश शर्मा पुत्र कश्मीर शर्मा से हुई थी। शादी के दौरान एक लाख रुपये नगद, करीब 50 हजार रुपये के जेवर तथा 20 हजार रुपये के बर्तन व कपड़े उपहार स्वरूप दिए गए थे। बताया गया कि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.