कन्नौज, मई 14 -- मानीमऊ। पत्नी को मायके जाने से रोका तो उसके परिजनों ने ससुराल पहुंच पति व ससुरालवालों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि पत्नी के मायके पाले पत्नी के साथ ही नकदी सहित लाखों के जेवर भी साथ ले गये। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। सदर कोतवाली के सैय्यद पुर सकरी निवासी विमल कुमार ने चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में रहकर नौकरी करता है। दो दिन पहले ही वह अपने घर आया था। उसक आने के बाद पत्नी ने अपने मायके जाने की जिद की। इसपर उसने अगले दिन चलने की बात कही तो दोनो के वीच विवाद हो गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने मायके फोन करके अपने पिता भाइयों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने उसे, मां व बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को साथ लेगए। साथ ही चार लाख रुपये और दस लाख के ...