पीलीभीत, नवम्बर 7 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के शक्ति फार्म निवासी विचित्र मंडल ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी बहन मनीषा बैरागी की शादी थाना न्यूरिया क्षेत्र के राजा कॉलोनी निवासी विश्वजीत बैरागी से की थी। पांच नवंबर को शाम पांच बजे उसकी बहन मनीषा बैरागी ने अपने पति से मायके जाने की बात कही। इस पर उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसको बांका मार कर घायल कर दिया।मायके जाने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और दहेज की मांग करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.