महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने मायके गई पत्नी के वापस नहीं लौटने से आहत होकर कीटनाशक दवा पी ली। शनिवार की दोपहर युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि तीन दिनों पूर्व ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी को लेकर गया हुआ था। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ही उसकी ससुराल है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पत्नी को साथ घर लेकर लौटना चाह रहा था, लेकिन उसने साथ घर लौटने से मना कर दिया। युवक ने बताया कि ससुराल के लोग भी पत्नी का ही पक्ष ले रहे हैं। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई और वह शनिवार की सुबह अकेले ही वहां से घर के...