मुरादाबाद, मई 11 -- तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नवविवाहिता पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की शादी 1 मई को की थी और वह अपनी पुत्री को सात मई को घर लेकर आई थी। इसी बीच उसी दिन रात्रि 2:30 करीब पर उसकी पुत्री को गांव का ही युवक गौतम सिंह अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। बताया कि उनकी पुत्री अपने साथ 5 तोले सोना, 1 किलो चांदी एवं घर में रखी एक लाख रूपये की नगदी भी लेकर गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक गौतम सिंह एवं तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.