नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के न्यू सीमापुरी इलाके में एक शख्स को मामूली विवाद में घेरकर बुरी तरह पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित का उपचार कराने के बाद मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मोहम्मद अनीश न्यू सीमापुरी इलाके में परिवार के साथ रहता है। वह न्यू सीमापुरी में ही सब्जी बेचने का काम करता है। पास में ही फरीद नामक एक शख्स व उसका भाई अख्तर भी सब्जियां बेचने का काम करते हैं। गत 24 मार्च को पीड़ित का दुकान का कुछ सामान नहीं मिल रहा था तो पीड़ित ने इन दोनों से पूछा। इतनी सी बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। हालांकि तब स्थानीय लोगों ने मिलकर उनके झगड़े को सुलझा दिया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.