शामली, फरवरी 12 -- क्षेत्र के लोहरीपुर गांव निवासी मनीष पुत्र पालेराम पर मतनावली गांव के तीन युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित गांव के बलदेव ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले हुए मामूली विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन आज गौरव, शिवम पुत्र रमेश और मनीष पुत्र अमर सिंह ने गाली-गलौज के बाद पीड़ित के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलावर भीड़ देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.