बुलंदशहर, जुलाई 27 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के सराय छबीला गांव में बीते महीने एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गाय को डंडा मारने के आरोप में शुरू हुई कहासुनी, देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुई 38 वर्षीय महिला हाजरा ने शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिर्पाट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 जून को उस वक्त हुई जब सईद का आठ वर्षीय पुत्र अरहान गांव में अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रानी पत्नी रामपाल ने बच्चे पर गाय को डंडा मारने का आरोप लगाया और उसे पीटना शुर...