प्रयागराज, मार्च 18 -- कीडगंज इलाके में मामूली बात पर दो भाइयों को हमला कर घायल कर दिया गया। मामले में कीडगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। कीडगंज के कृष्णानगर निवासी बबलू साहू ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को उसका सागर यादव से विवाद हो गया था। उसी रात सागर, बाबू और उसके दो बेटे मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। मैं और मेरे भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। मुझे और मेरे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.