कौशाम्बी, अगस्त 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के कठरा गांव निवासी सुखलाल और उसका बेटा प्रमोद कुमार पेशे से राजगीर है। उसने बताया कि उसने बरौलहा गांव के एक युवक से घर का प्लास्टर करने के लिए अस्सी हजार रुपये में ठेका लिया था। ठेके में तराई का काम मालिक के जिम्मे पर था। प्रमोद कुमार मंगलवार को मजदूरों को लेकर काम शुरु करने गया था। उसने वहां जाकर देखा कि दीवारें सूखी पड़ी हैं। उसने मकान मालिक से तराई कराने के बारे में पूछा। इस पर मालिक ने नाराजगी जताते हुए उसे ही तराई करने को कहा। राजगीर के तराई करने से इंकार करने पर वह अपने बेटों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर राजगीर की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। घायल ने थाने जाकर तीनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...