गोंडा, मार्च 21 -- धानेपुर। बकरी की खूंटी उखाड़ने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से शिकायत की गई है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। कस्बे के बाजार बाग निवासी शमसुद्दीन के मुताबिक घर के पीछे खूंटी गाड़कर बकरी बांधी जाती है। आरोप है कि विपक्षियों ने खूंटी को उखाड़ दिया इस पर जब उनकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए लाठी डंडा से मारा-पीटा जिससे चोटें आई हैं। तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.