कौशाम्बी, मई 11 -- कोखराज के जलालपुर टेंगाई गांव में मामूली बात पर दंपती पर पड़ोसी ने हमला बोल दिया। बीचबचाव करने आए बच्चों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर टेंगाई निवासी अंकुर कुमार पुत्र राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने परिजनों के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी सीता ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सीता ने अपने बेटे आदित्य व बेटी रिया के साथ लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिया। मुझे व मेरी पत्नी शिल्पी को जमकर पीटा। बच्चे बीच बचाव के लिए आए तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। कोखराज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.