कौशाम्बी, मई 20 -- मामूली बात से नाराज दंपती ने सोमवार की शाम पड़ोसी को पीट दिया। उन्होंने लाठी-डंडे से प्रहार किया। इससे पड़ोसी को चोटें आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिसामपुर निवासी कल्लू पुत्र नवाब ने करारी थाने की पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह सोमवार की शाम को घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस की नेहा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर नेहा और उसके पति अरसे आलम ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। अरसे आलम ने लाठी से उस पर प्रहार किया। इससे चोटें आईं हैं। मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह माहौल शांत हुआ। पुलिस ने नेहा और उसके पति अरसे आलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...