बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी रामजी पुत्र लक्ष्मण ई-रिक्शा चलाता है। ई-रिक्शा दरवाजे के बाहर खड़ा करता है। पास ही पड़ोसी रामभवन की बकरी बंधी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पांच लोगों ने 30 वर्षीय रामजी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख 25 वर्षीय पत्नी माया, 20 वर्षीय बहन राधा, 60 वर्षीय पिता लक्ष्मण बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...