मुरादाबाद, मार्च 21 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी में पड़ोसियों ने चाचा-भतीजी को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरथला रामलीला ग्राउंड निवासी छोटू ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे वह और उसकी भतीजी घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोसी इमरत और उसके बेटों मोहित व दिनेश ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने छोटू और उसकी भतीजी मधु के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि छोटू के सीने पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इमरत और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.