प्रयागराज, जनवरी 4 -- खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में जगमल हाता के समीप मामूली विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला और कार व मोबाइल क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घायल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी दिनेश शर्मा, उसके बेटे शिवम शर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। चकनिरातुल खुल्दाबाद निवासी इंद्रेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक जनवरी को भोर में करीब चार बजे कार से घर लौट रहे थे। जगमल हाता के पास रास्ते में शिवम शर्मा व दिनेश कुछ साथियों के साथ मकान के सामने पार्टी कर रहे थे। सड़क पर जाम की स्थिति देख इंद्रेश ने रास्ता छोड़ने की बात कही। आरोप है कि इससे बौखलाए आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। कार का शीशा तोड़ दिया और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त तोड़ दिया।

हिंदी हिन...