संवाददाता, मई 8 -- यूपी में सोनभद्र के रामपुर वरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव के जंगल में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद पत्नी की साड़ी से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों जंगल में चिरौंजी का फल बीनने के लिए गए हुए थे। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव निवासी 38 वर्षीय राजेन्द्र गुर्जर पुत्र प्रभु गुर्जर अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी के साथ बुधवार की सुबह जंगल में चिंरौजी का फल बीनने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार चिरौंजी बीनने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा। इसी दौरान राजेन्द्र ने अपनी पत्नी रीता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी पत्नी की साड़ी सेपेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.