बदायूं, मार्च 16 -- दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गनगोला गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। दो पक्षों में हुई मारपीट व कहासुनी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। एक पक्ष के निखिल, रजत और उनके पिता रविंद्र व राजन पुत्र रवि का आरोप है कि वह होली मिलन के लिए जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घायलों ने दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद इसलिए हुआ क्योंकि उक्त लोग तखत पर बैठकर शराब पी रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति सामान्य बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.