रायबरेली, फरवरी 4 -- रायबरेली।बछरावां थाना क्षेत्र क्षेत्र के रैन मजरे राजामऊ गांव में बीती देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल प्रथम पक्ष अयूब खान पुत्र आदिल खान उम्र 55 वर्ष, खुशबू खान पत्नी अब्दुल कयूम उम्र 26 वर्ष, राबिया बानो पत्नी अयूब खान उम्र 50 वर्ष निवासीगण रैन का अपने पड़ोसी मोहम्मद शमीम पुत्र मन्नू के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें उक्त चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा उनके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा चारों लोगों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन चा...