बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। नहटौर क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना ने गंभीर रूप ले लिया। शुक्रवार शाम हुए विवाद के बाद शनिवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर एएसपी पूर्वी व सीओ धामपुर ने मौके पर पहुंचकर परिजनो से जानकारी ली। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। शुक्रवार देर शाम गांव में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रमेश (65) को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। शनिवार सुबह रमेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी म...