कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खंदेवरा गांव की राजकुमारी ने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह उसका बेटा आर्यश घर के समीप पड़े बालू के ढेर पर खेल रहा था। तभी पड़ोसी दिलीप कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने भाई संदीप कुमार, मां मालती देवी व पत्नी नगीना के साथ मिलकर पीड़ता की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.