मथुरा, फरवरी 5 -- थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला व्यापारियान में गुरुवार तड़के दो पक्षों के मध्य मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट के साथ ही पथराव हो गया। इससे अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार तड़के बंटी, सद्दाम व आकाश के मध्य मकान का दरवाजा खटखटाने को लेकर कहासनुी हो गयी थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर ईंट पत्थर फैंके जाने लगे। इसके चलते मौहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। इसकी लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी और पुलिस को सूचना दी। व्यापारियान मस्जिद के पास करीब 35-40 महिला पुरुष हाथों में छतों पर चढ़ कर पथराव कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तीन लोगों को पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ रिपोट दर्ज की है। इसमें प्रथम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.