मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के गांव खेड़ा चौगावां निवासी दो लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते मोनू ने सरदार सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएससी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार खेड़ा चौगावां निवासी सरदार सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ गांव के ही मोनू ने मारपीट करते हुए सरदार सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें पीड़ित ने आरोपी मोनू के द्वारा खल्वे से मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया था जिसका मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिय...