महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा चौराहे से परतावल मार्ग पर टिमटिमवा गांव के पास बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल युवक ने परतावल सीएचसी पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान जितेन्द्र (35) पुत्र अयोध्या निवासी ग्राम परसौना, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर से भोजन कर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक हाल ही में विदेश से कमाकर घर लौटा था। घटना के समय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.