कन्नौज, फरवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। बाइक से मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। एटा जिले के थाना जसरतपुर क्षेत्र के गांव उम्मेदापुर निवासी उपेंद्र कुमार (28) पुत्र नेत्रपाल कठेरिया बुधवार शाम अपने घर से तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर पट्टी निवासी मामा रामनिवास कठेरिया के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर केसरी नगला गांव के पास पहुंचे। तभी तालग्राम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उपेंद्र बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तालग्राम पुलिस ने घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.