देवरिया, फरवरी 3 -- बनकटा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आई एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। सूचना पर एसपी विक्रांत वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। उधर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर ली है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव एक महिला अपनी 6 वर्षीय बच्ची के साथ मायके आई है। पड़ोस के 53 वर्षीय व्यक्ति शनिवार को उनकी बच्ची को खेलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया था। दूसरे दिन रविवार भी आरोपी बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही हरकत...