जहानाबाद, जनवरी 10 -- प्राथमिकता वाले मामलों में किसी भी स्तर पर विलंब न हो जिलाधिकारी के द्वारा न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न वादों की गयी सुनवाई अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहर्ता न्यायालय में जिला दंडाधिकारी- सह- समाहर्ता अमृषा बैंस द्वारा न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न वादों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर न्यायालयी कार्यों के साथ-साथ लंबित मामलों की प्रगति, प्रकृति एवं निस्तारण की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सुनवाई के दौरान जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी वादों की प्रभावी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत सुनवाई सुनिश्चित की गई। विशेष रूप से भू-अर्जन, जमाबंदी, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रकरण में संबंधित पक्षकारों की दलीलों को गंभीरता से सुना गया तथा उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों एवं न...