प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- गड़वारा। नगर पंचायत गड़वारा बाजार के मफिया गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार करीब दो बजे भीषण गर्मी में धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मफिया और गड़ेरिया की बाग के करीब 60 घरों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग बेहाल है। जेई विपुल सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है, जल्द की दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...