बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता नोएडा के स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की मंडल कारागार बांदा से रिहाई के मामले में एसआईटी जांच कर रही है। इसको लेकर बुधवार को एसआईटी में शामिल कोतवाली निरीक्षक बलराम सिंह समेत अन्य ने कारागार पहुंचकर जांच की है। टीम ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं जिस रास्ते से काना की गाड़ी गुजरी है वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं बीते दो फरवरी को जेल चौकी प्रभारी ने अनुराग पांडेय ने जेलर, जेल अधीक्षक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। दरअसल ग्रेटर नोएडा निवासी स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना बी-वारंट जारी होने के बावजूद बीते गुरुवार को मंडल कारागार बांदा की जेल से रिहा कर दिया गया था। मामले में कोर्ट की नाराजगी के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि बी-वारंट जेल नहीं पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.