हरदोई, जुलाई 12 -- यूपी के हरदोई में माफिया अनुपम दुबे के भाई पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सवायजपुर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की भाई की 2820 वर्ग मीटर भूमि कुर्क कर ली है। कुर्क की गई भूमि की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 33.27 लख रुपये किया की गई है। फर्रुखाबाद जनपद निवासी माफिया अनुपम दुबे पिछले कई वर्ष से जेल में है। इस समय वह मथुरा की जेल में बंद है। अनुपम दुबे 2017 में बीएसपी के टिकट से सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़े थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे। अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे ने वर्ष 2019 में सवायजपुर में गन्ना कृषक विद्यालय के पास कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। बाद में यह भूमि भूखंड में दर्ज हो गई थी। अनुपम दुबे और उनके भाइयों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को सवाईपुर के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.