बेगुसराय, फरवरी 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय सभा भवन में की गई। अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अनुरूप जिले में उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान जिले में प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से भ्रामक विज्ञापन, माप-तौल में गड़बड़ी, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी तथा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.