पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष या सचिव के साथ उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन 19 मार्च को दिन के 1:30 बजे से समाहरणालय के सभागार में बैठक करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से निर्गत महत्वपूर्ण दिशा-निदेशों से सभी को अवग्रत कराते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विमर्श किया जाएगा। कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए निर्वाचन आयोग के निदेश पर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। बैठक को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। उपायुक्त के अनुसार भारत चुनाव आयोग ने सभी राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक इलेक्टर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, जिला निर्वाची पदाधिकारी, मुख्य चुनाव अधिकारी के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राजनीतिक दलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.