गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। मानेसर निगम से मेयर प्रत्याशी रही डॉ इंद्रजीत यादव सहित 13 निर्दलीय पार्षदों का शपथ समारोह से पहले भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शपथ समारोह से पहले ही मानेसर निगम की मेयर और निर्दलीय सभी पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दो दिन पहले ही मेयर डॉ इंद्रजीत यादव के पति राकेश हयातपुर और 13 निर्दलीय पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर आर्शीवाद लिया था। इसके बाद से ही निर्दलीय मेयर सहित पार्षदों का भी भाजपा में शामिल होना तय हो गया था। अब शपथ समारोह से पहले इनको भाजपा में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में नौ निगमों में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं मानेसर नगर निगम के अस्तित्व में आने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.