चम्पावत, अप्रैल 30 -- लोहाघाट, संवाददाता। मानेश्वर मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इस दौरान क्षेत्र के अनेक परिवारों ने शिरकत की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा लगाया। बुधवार को अक्षय तृतीया पर ऐतिहासिक मानेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया। मंदिर के मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज के दिशा-निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम के लिए बीते लंबे समय से तैयारी चल रही थी। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। वैदिक ऋचाओं के बीच यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। धर्मराजानंद पुरी महाराज ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार है। यह संस्कार जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक अनुशासन संचार करता है। मंदिर समिति ने संस्कार कराने वाले सभी परिवारों के लिए निशुल्क व्यवस्था की थी। आयोजन में पुरोहित बसंत रस्यारा, हय...