चम्पावत, फरवरी 26 -- मानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बैठकी होली का गायन किया। क्षेत्र के होल्यारों ने एक से बढ़ कर एक प्रतुस्ति देकर देर रात तक समां बांध दिया। मंगलवार रात मानेश्वर महादेव मंदिर में मदन कलौनी ने जय हो जय गणराज तेरा आज सभा में अभिनंदन... के साथ बैठकी होली की शुरुआत की। कुंदन सिंह ने फागुन के रंग राग, बाग वन फाग मचो है...होली पेश की। राकेश सिंह ने फागुन महिनो लागि रियो अब रंग गुलाल उड़ाए.. का गायन किया। पूर्णानंद लोहनी ने होली खेल रयो नंद लाल, ले के चले हैं गुलाल...की प्रस्तुति दी। भैरव गिरी ने आज मोहे लागो वृन्दावन नीको...होली पेश की। शेर सिंह मंगोला ने ऊंचे पहाड़ों वाली मैय्या वो शेरों वाली.. का गायन किया। बसंत उपाध्याय ने सखी संग मैं तो खेलूं होली, खूब उड़ाऊं अबीर गुलाल..की प्रस्तुति दी। मंदिर के मठ...