अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- मानदेय नहीं मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को भी आउटसोर्स कर्मचारियों ने बेस अस्पतापल में प्रदर्शन और एक घंटे कार्यबहिष्कार का विरोध जताया। सोमवार को भी आउटसोर्स कर्मी विरोध पर डटे रहे। एक से दो बजे तक कर्मचारियों ने कोई कार्य नहीं किया। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। एक घंटे तक कामकाज प्रभावित होने से मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग के बाद भी अब तक कर्मचारियों के पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। इस कारण समय-समय पर कर्मचारियों के मानदेय में रोक लगा दी जाती है। इस बार भी कर्मचारियों के मानदेय में रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों ने जल्द पद स्वीकृत करने और मानदेय देने की मांग की। यहां सुशील कुमार, विवेक, पूरन, दीपक मेहता, सतीश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.